फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण में अनियमितता के विरुद्ध धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम। अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआ गोदाम में जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में कटौती और गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना 71 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि देश के किसानों ने अपने संघर्षों की आवाज के दम से भारतीय राजनीति के एजेंडे को बदल दिया है। संघ और मोदी की भाजपा सरकार मंदिर- मस्जिद सांप्रदायिक और राष्ट्रवाद को ही जनता का सवाल बना देना चाहती है, लेकिन देश के किसान, छात्र, नौजवान, मजदूरों ने अपने संघर्षों के बदौलत भाजपा और संघ की इस नापाक कोशिश को बेनकाब कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर देश में सत्ता चलानी है तो किसानों के कर्ज मुक्त, छात्र नौजवानों को सस्ती शिक्षा, रोजगार और श्रमिकों को उचित मजदूरी दिए बिना अब कोई सरकार नहीं चल सकती। किसानों के लगातार संघर्ष के बाद अब देश का मजदूर भी मोदी की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष पर उतर आया है। आगामी 8, 9 जनवरी को देशभर के मजदूर संगठन भारत बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। हम धरने में शामिल लोग किसानों, व्यापारियों से अपील कर रहे हैं कि आप इस हड़ताल में शामिल हों और किसान मजदूर व्यापारी एकता की आवाज को बुलंद करें। एसयूसीआईसी के नेता कामरेड शैलेंद्र कुमार ने कहा कि पूरी दुनिया में साम्राज्यवादी ताकतें अपनी नीतियों को थोपने का काम कर रही है। कहा कि फोर-लेन, सिक्स-लेन इनकी नीतियों का विस्तार है। धरने को सामाजिक परिवर्तन के नेता मास्टर राधेश्याम यादव, किसान महासभा के नेता अखिलानन्द पांडेय, किसान मजदूर सभा के नेता टेल्हू राम, प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेता शिव मूरत गुप्ता ने संबोधित किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें