फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: आवारा गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत; बलदेव से लौट रहे थे गांव

Sat, 06 Apr 2024 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी में आवारा गोवंश से टकराने के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बलदेव कस्बा से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सड़क पर घूम रहे आवारा गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की देर शाम आवार गोवंश से टकराकर बाइक सवार गिर गया। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के अवैरनी जुगसना रोड पर देर शाम करीब 8 बजे हुआ। थाना क्षेत्र के नगला रतिया गांव निवासी मोहन सिंह (42) कस्बा से गांव वापस लौट रहे थे। अवैरनी जुगसना रोड पर सड़क पर खड़े अवारा गोवंश से बाइक टकरा गई। इससे वह वहीं गिर गए। हादसा देख राहगीर रुक गए। आसपास के लोग भी भागकर पहुंचे। 

लोगों की मदद से मोहन को अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। गांववालों ने बताया मोहन शाम करीब तीन बजे बलदेव गया था। वापस आते समय हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें