फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पारिवारिक झगड़े में बढ़ी बात... तो चचेरे भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 06 Apr 2024 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी में पारिवारिक झगड़े में बात इतनी कि बढ़ी कि चचेरे भाइयों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला। मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
man demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार देर शाम को पारिवारिक विवाद में बात बढ़ गई। इस दौरान पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने तीन चचेरे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


घटना बलदेव थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव की है। थाना प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि कासिमपुर में लाखन सिंह के पक्ष का चचेरे भाई रंजीत पुत्र छीतर, लवकुश पुत्र रंजीत, कैलाश पुत्र बलवीर निवासी कासिमपुर से किसी बात लेकर कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर लाठी डंडे चलने लगे।

पिटाई से लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर इलाज नहीं मिलने से युवक की मौत हुई। इस मामले में मृत युवक लाखन सिंह के भाई लौहरे सिंह ने कासिमपुर निवासी तीन चचेरे भाइयों रंजीत सिंह , लवकुश, कैलाश के खिलाफ थाने में मारपीट कर हत्या किए जाने का केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें