फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जिंदा जलकर हुई युवक की माैत...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, बोले- बेची थी सवा करोड़ की जमीन

Wed, 02 Jul 2025 11:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परिजनों का आरोप है कि लखन का गांव के कुछ लोगों के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। वह लोग लखन को जान से मारना चाहते थे।
विज्ञापन
विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरे बेटे की दुर्घटना में मौत नहीं हुई है। उसे षड्यंत्र के तहत मारा गया है। मांट पुलिस हमारी सुनने को तैयार नहीं है। अब तो केवल एसएसपी से ही न्याय की उम्मीद है। यह कहना था मांट के जहांगीरपुर निवासी पुष्पा देवी का। पुष्पा देवी बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। 
विज्ञापन


पुष्पा देवी के अनुसार उनके बेटे तेजपाल उर्फ भप्पा की दुर्घटना के बाद जलकर मौत नहीं हुई है। एसएसपी ऑफिस पर वह न्याय पाने के लिए दहाड़ मार मारकर रोने लगीं। पुष्पा देवी के देवर गोविंद सिंह के अनुसार पुलिस कहती है कि 23 जून को उनके भतीजे तेजपाल उर्फ भप्पा और लखन की बाइक हाथी बाबा आश्रम के समीप बिजली के खंभे से टकराई और आग लग गई। जिससे दोनों बाइक सवार की जलकर मौत हो गई। 

जबकि उसके भतीजे की षडयंत्र के तहत हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि लखन ने कुछ समय पहले ही सवा करोड़ की जमीन बेची थी। लखन का गांव के कुछ लोगों के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। वह लोग लखन को जान से मारना चाहते थे। तेजपाल को इसलिए मारा क्योंकि यदि वह बच जाता तो लखन के हत्यारों के बारे में सबको बता देता। हालांकि बुधवार को उनकी एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। वह बृहस्पतिवार को पुन: एसएसपी से मिलने आएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें