मथुरा। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के पदाधिकारियों की घोषणा की है। इमसें 60 फीसदी में दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ 20 फीसदी महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। जल्दी ही पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया है कि मंगलवार को जिला कमेटी के सचिव, महासचिव, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस संगठन को ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर, बूथ स्तर तक का मजबूत किया जाएगा।
महानगर में 64 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा
महानगर कमेटी के भी 64 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। साथ ही दस मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति भी जल्दी होगी। महानगर अध्यक्ष पं. यतेंद्र ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने मंगलवार को सभी वर्गों और जाती और समुदाय को ध्यान में रखकर महानगर कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसके बाद मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। साथ ही बूथ स्तर पर कमेटियों का भी गठन होगा।