फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज एनिवर्सरी पर ये कैसा गिफ्ट: बीवी करती थी चोरी-छिपे फोन पर बात, पूछने पर किया शर्मनाक काम; युवक ने दी जान

Sat, 02 Dec 2023 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में एक युवक ने पत्नी पर बेवफाई के शक में फांसी लगाकर जान दे दी। गोविंद नगर थाना इलाके के महेंद्र नगर में घटना हुई। एक वर्ष पहले शादी हुई थी। एक माह पहले बच्ची हुई थी। आज शादी की प्रथम वर्षगांठ है।
विज्ञापन
युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पत्नी पर बेवफाई के शक में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक की पत्नी, दो साले व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


प्रहलाद ठाकुर (23) पुत्र शेर सिंह निवासी महेंद्र नगर, गोविंद नगर अपने दो भाईयों के साथ छाता स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में कैंटीन संचालन का काम करता था। 2 दिसंबर 2022 को उसकी शादी कविता निवासी सुरीर के साथ हुई थी। मृतक प्रहलाद के भाई अशोक ने बताया कि कविता द्वारा फोन पर किसी से वार्ता की जाती है। 

इसको लेकर कई बार प्रहलाद का उससे विवाद हुआ। बुधवार को दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई। कविता ने अपने मायके वाले बुला लिए। वह दान-दहेज का सामान अपने साथ ले गए और प्रहलाद पर हंगामे का आरोप लगाते हुए गोविंद नगर पुलिस को सौंप गए। गोविंद नगर पुलिस ने प्रहलाद को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रहलाद कोर्ट से जमानत कराकर घर आया और तनाव में रहा। शुक्रवार सुबह पांच बजे के बाद उसने फांसी लगा ली। घर में जगार होने पर घटना की जानकारी हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। 

देर रात शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रहलाद की पत्नी कविता, उसके दो भाई और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ललित भाटी के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दुधमुंही बच्ची पर भी न आया कविता को रहम
प्रहलाद के परिजनों ने बताया कि एक माह पहले ही कविता ने बेटी को जन्म दिया है। बुधवार को विवाद के बाद वह अपने मायके वालों के साथ चली गई। वह एक माह की बेटी को ससुराल में ही छोड़ गई। बच्ची उसी दिन से मां के दूध के लिए बिलख रही है। प्रहलाद बच्ची को बिलखते देख भी दुखी था।

 
विज्ञापन

प्रथम वर्षगांठ से 24 घंटे पूर्व टूटी सांसों की डोर
प्रहलाद की शादी 2 दिसंबर 2022 को हुई थी। आज उसकी शादी की प्रथम वर्षगांठ है। उसने दोस्तों को दावत देने का वादा किया था। मगर, पत्नी से हुआ विवाद उसे मौत की दहलीज पर पहुंचा गई। परिजनों ने मृतक के मोबाइल को चेक किया, जिसमें यह सामने आया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे करीब उसने अपने एक दोस्त को फोन किया था। मगर, उसका फोन न उठने के चलते उससे बात नहीं हो सकी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें