शुक्रवार को नीरज दीक्षित पुत्र आचार्य लालजी दीक्षित निवासी कच्ची सड़क, बैराज पूरा मथुरा थाना गोविंद नगर अपने मित्रों के साथ राधा रानी दर्शन करने को दोपहर 12 बज कर 30 मिनट पर बरसाना जैसे ही वह सुदामा चौक से होकर मंदिर की सीढ़ियों से चढ़ने लगा तो सामने से उसके सास कामिनी शर्मा पत्नी हरि बाबू शर्मा ,ससुर हरिबाबू शर्मा साल अक्षित शर्मा मामा सुसर ईश्वर चंद गोस्वामी रास्ते मे मिल गए।
उन्होंने दामाद को बीच रास्ते पकड़कर जमकर धुनाई करने लगे। राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उनको भी धमकाना शुरु कर दिया। किसी तरह पीड़ित अपने आपको बचाकर थाने पहुंचकर उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर थी।
दामाद ने ससुराल वालों पर सारी सम्पत्ति लड़की के नाम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।