फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'संत प्रेमानंद से मिलवा दूंगा...', युवती के साथ वृंदावन में हुआ ऐसा घिनाैना काम, जानकर खाैल उठेगा खून

Sat, 11 Oct 2025 06:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कराने के नाम पर आरोपी ने युवती के साथ घिनाैना काम किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्तालाप में मिलवाने के नाम पर आगरा की युवती को वृंदावन बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले उसे कोर्ट में पेश किया और फिर कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया है। वहीं युवती इस घटना के बाद से सदमे में है। 
विज्ञापन


आगरा निवासी युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह संत प्रेमानंद महाराज की अनुयायी है। आरोपी सुंदरम राजपूत ने 10 अगस्त को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा कि वह उन्हें संत प्रेमानंद महाराज की एकांतिक वार्ता का टोकन दिला देगा। उसके बाद आरोपी युवक ने फिर 12 सितंबर को युवती के व्हाट्सएप पर मैसेज किया कि उनका संत से वार्ता का टोकन आ गया है, जिसका समय सुबह साढ़े चार बजे निर्धारित है।


ये भी पढ़ें-UP: पति ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर में फंदे पर लटकी मिली पत्नी...करवाचाैथ के बाद इसलिए उठाया खाैफनाक कदम
विज्ञापन

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

युवती अपने भाई के साथ आगरा से प्रेम मंदिर के समीप आधी रात को पहुंच गई। आरोपी सुंदरम ने युवती को बताया कि उनकी गाड़ी इससे आगे नहीं जा सकती वह उन्हें बुलेट से पहुंचा देगा क्योंकि वहां संत दर्शन के लिए बहुत लंबी लाइन लगती है। आरोपी युवती को अपने ऑफिस ले जाने की बताकर रात के दो बजे होटल राधाकृष्ण धाम ले गया। 

वहां कॉफी पीने को दी। कॉफी पीते ही वह बेहोश हो गई। संभवत: उसमें नशीला पदार्थ मिलाया था। आरोप है कि तभी युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने कुछ फोटो खींच लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार शारीरिक शोषण किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा।


ये भी पढ़ें-UP: रात में की पति की लंबी उम्र की कामना...सुबह उजड़ गया सुहाग, छह महीने पहले हुई शादी; परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें