फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: क्रिकेट खेल रहे युवकों ने स्कूल से लौट रही किशोरी से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में सपेरा जाति की किशोरी के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी परिजन और समाज के लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने पंचायत कर फैसला किया कि जब तक दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने किशोरी के पिता को थाने बुलाया। पुलिस ने तहरीर ली और जांच की बात कहकर उसे लौटा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार दोपहर दो बजे शाहपुर खरैठ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से पढ़कर घर आ रही थी। गांव में मंदिर के पास कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। उनकी बेटी के सीने पर जानबूझकर गेंद मारी। विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। किशोरी ने इसकी जानकारी घर पर दी तो परिजन युवकों से शिकायत करने पहुंच गए। आरोप है कि युवकों के परिजन ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और भगा दिया। पीड़ित ने इसकी जानकारी तत्काल डायल 112 को दी। पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई के ही लौट गई। कार्रवाई न होने पर समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को गांव में पंचायत हुई।
पंचायत में तय हुआ कि जब तक समाज की बेटियों की सुरक्षा को देखते हुए वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। शनिवार को पंचायत में हुए फैसले के बाद दोपहर अवकाश के बाद 25 बच्चे स्कूल नहीं गए। इसकी जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह को लगी तो उन्होंने समाज के लोगों को थाने बुलाया। थाने पहुंचे पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने राजीनामा के लिए दबाव बनाया। उन्होंने तहरीर दी, लेकिन जांच की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें