फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवक ने वाहनों पर फेंके ईंट-पत्थर, बस की चपेट में आकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कचहरी पर पुलिस लाइन के गेट के सामने शनिवार रात एक युवक ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर चल रहे वाहनों पर ईंट पत्थर फेंके और राहगीरों को भी निशाना बनाया। युवक ने रोडवेज बस पर पत्थर मारने की कोशिश की तो बस के नीचे आ गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मानसिक विक्षिप्त बताया।
विज्ञापन

ईंट-पत्थरों से कई कारों के शीशे और हेडलाइट्स टूट गईं। सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोग गाड़ियां लेकर जाने लगे। लोगों ने इस घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक की पहचान महेश के रूप में हुई है, जो आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है। सीओ सदर पीपी सिंह ने बताया उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसके परिजन से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें