फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विनोद कुमार (37) पुत्र गोपाल सिंह निवासी नगला मोती, सुरीर मंगलवार सुबह खेतों की तरफ गया था। वहां विषाक्त खा लिया। इसके बाद घर लौटा तो तबीयत खराब हो गई। तब परिवार वालों को विषाक्त खाने के बारे में जानकारी दी। तत्काल उसे अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर सुरीर संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि युवक सेल्समैन का काम करता था। पुलिस की जांच में अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिवार वालों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया है। इधर, मृतक के परिवार के धीरेंद्र सिंह धनगर ने बताया कि विनोद कुमार पर कर्ज हो गया था। इस बार गेहूं की फसल की उपज भी कम हुई थी। इसके चलते वह परेशान था। शायद आत्महत्या का यही कारण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें