फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सिगरेट नहीं लाने पर युवक से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। चार दिन पहले सिगरेट नहीं लाने पर गांव के दो नामजदों ने अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की। बचाव में परिजन आए तो आरोपियों ने लाठी, धारदार हथियार और तमंचा से हमला कर गिया। घटना में घायलों का उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




थाना मगोर्रा के गांव पाली डूंगरा निवासी दीवान सिंह ने अपने भतीजे राहुल के साथ हुई घटना पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम करीब 6 बजे पीड़ित के भतीजे राहुल से गांव के दो नामजदों ने सिगरेट लाने के लिए कहा। राहुल ने मना कर दिया तो गांव दोनों नामजदों ने गाली गलौज की। पीड़ित ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला कर दिया।
हमले में पीड़ित के परिजन सोरन और लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का भरतपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू और संतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजदों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें