फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजे नहीं निहारेंगे, यमुनाजी को लाएंगे

Sun, 22 Mar 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा का गौरव और जोश लेकर दिल्ली पहुंचे पदयात्रियों को ब्रजवासी ब्रज में रहकर शक्ति प्रदान करेंगे। पदयात्रा में शामिल लोगों से पल-पल की जानकारी ली जा रही है। अब तक केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट न होने से नाराजगी बढ़ी है।
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित महासंघ के अनुसार सरकार का रवैया यमुना किनारे रह रहे लोगों के जीवन और करोड़ों लोगोें की आस्था के प्रति बेहद रूखा है। महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रयाग नाथ चतुर्वेदी ने बताया बड़ी संख्या में यमुना मुक्तिकरण पदयात्री दिल्ली में डटे हैं, लेकिन जो दिल्ली में मौजूद नहीं वे भी खामोश नहीं बैठने वाले।

जल्द ही तीर्थ पुरोहित महासंघ देश के 48 प्रमुख तीर्थ स्थलों की कमेटी के सदस्यों से चर्चा कर आंदोलन को धार देने के लिए रणनीति पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलनकारी देश भर के करोड़ाें लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अगर सरकार नहीं मानी तो जनशक्ति बढ़ाने के लिए तीर्थ पुरोहित महासंघ देश भर में अपने संघ से जुड़े लोगों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें