फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित की कार्यशाला

Tue, 23 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन न्यायालय केंद्रीय कक्ष में किया गया। नालसा द्वारा मानसिक रूप से विकलांग और मंदबुद्धि व्यक्तियों, यौन शोषण और बाल तस्करी के शिकार व्यक्तियों, मादक पदार्थों के दुरुपयोग से ग्रसित व्यक्तियों, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों, बालकों, महिलाओं, अनुसूचित जनजातियों और सामान्य जनता में व्याप्त गरीबी उन्मूलन हेतु प्रचलित सभी शासकीय योजनाओं को सात योजनाओं में जोड़ा गया है।
विज्ञापन


इन योजनाओं के प्रति लीगल एड क्लीनिक और लॉ क्लब के माध्यम से पराविधिक स्वयं सेवक लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समेकित बाल योजना के कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन चेतना, बीएसए कालेज, श्रीगिर्राज महाराज लॉ कालेज, राजीव एकेडमी, जसवंत सिंह भदौरिया इंस्टीट्यूट, महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान राल, श्रवण इंटर कालेज, श्रीराधामाधव इंटर कालेज, श्रीशांतनु विहारी शिवलाल इंटर कालेज सतोहा के शिक्षक और विद्यार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें