कॉरिडोर के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलातीं महिलाएं। संवाद
वृंदावन। विश्वप्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण और न्यास गठन के खिलाफ विरोध का स्वर और मुखर हो गया है। शुक्रवार को गोस्वामी समाज और व्यापारी वर्ग की महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कॉरिडोर केवल धार्मिक संरचना नहीं, बल्कि परंपरा, भावनाओं और स्थानीय जीविकोपार्जन के खिलाफ एक कदम है। इस अभियान के माध्यम से वे सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाना चाहती हैं। नीलम गोस्वामी ने बताया कि कॉरिडोर और न्यास के विरोध में हम आज से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस दौरान रीना गोस्वामी, सरोज गोस्वामी, सीमा गोस्वामी, अमिता शर्मा, नीरू गोस्वामी, मोहनी गोस्वामी आदि मौजूद रहीं। संवाद