फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में महिलाओं ने दूध की धार से की परिक्रमा

विज्ञापन
दूध की धार से परिक्रमा देते हुए महिलाएं - फोटो : udhampur
विज्ञापन
वृंदावन। प्रस्तावित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना के विरोध में गोस्वामी समाज की महिलाओं ने शनिवार को एक अनोखा और आध्यात्मिक तरीका अपनाते हुए मंदिर की परिक्रमा दूध की धार से की। इस विशेष परिक्रमा के जरिए महिलाओं ने ठाकुरजी से कॉरिडोर निर्माण को रोकने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि यह परियोजना मंदिर की पारंपरिक आस्था और मूल स्वरूप के लिए खतरा बन सकती है। प्रदर्शन में शामिल नीलम गोस्वामी ने इसे कॉरिडोर रूपी राक्षस की समाप्ति के लिए की गई विशेष परिक्रमा बताया। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि ठाकुरजी हमारी पुकार जरूर सुनेंगे और इस विनाशकारी योजना को रोका जाएगा।
रेनू गोस्वामी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमारा जीवन ठाकुर बांकेबिहारी को समर्पित है। हर दिन दर्शन करके ही हम अपने कार्य शुरू करते हैं। यदि हमें यहां से हटाया गया तो हमारी धार्मिक दिनचर्या और आस्था पर गहरा आघात पहुंचेगा।
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन में अनुराधा गोस्वामी, मनोरमा गोस्वामी, श्यामा गोस्वामी, निशा शर्मा, निर्मला गोस्वामी, कृष्ण गोस्वामी, रेखा गोस्वामी सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें