फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लूट के बाद महिला की गला रेतकर की थी हत्या, मुठभेड़ में दबोचा मुख्य आरोपी; माता-पिता भी गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 07:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

लूट के बाद महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। साथ ही अपराध में साथ देने पर आरोपी के माता-पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम ने ग्राम बाटी में महिला की गला रेतकर हत्या और लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ लुक्का को सोमवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 27-28 जुलाई की रात आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसा। महिला के जागने पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर जेवर, नकदी व अन्य सामान लूट ले गया। 
विज्ञापन


जांच में आरोपी के माता-पिता की भी साक्ष्य छिपाने और लूटा गया माल ठिकाने लगाने में भूमिका सामने आई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस, जेवरात, श्यामजी का लॉकेट और 13,500 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से गैंगरेप समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें