फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम के कुंए से महिला का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के राधा बाग स्थित एक आश्रम के महंत की पत्नी का शव कुएं से संदिग्ध हालात में बरामद किया गया है। महिला मंगलवार सुबह से लापता थी और महंत ने कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के पैर में ईंट बंधी थी।
विज्ञापन

वेंकटेश मंदिर छोटा खटला के महंत नारायनप्रपन्नाचार्य उर्फ नवीन की 32 वर्षीय पत्नी वैजयंती शर्मा मंगलवार की सुबह घर से कहीं चली गईं थीं। महंत द्वारा पत्नी को काफी तलाशा गया लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार की दोपहर महंत खोजते समय मंदिर के कुआं घर में पहुंचे। कुएं में देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
महिला का शव करीब 40 फीट गहरे कुएं में पड़ा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि बिहार की रहने वाली महिला की शादी 4 वर्ष पूर्व महंत नवीन से हुई थी। जिनका अभी तक कोई बच्चा नहीं है। इस कारण महिला तनाव में रहती थी। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि संभावना है कि महिला ने आत्महत्या की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें