टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के छड़गांव में एक मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छड़गांव में सौदान सिंह की समाधि के पास बने मंदिर की कोठरी में रहने वाले शिव दास (65) का रक्तरंजिश शव कोठरी में मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। बताया कि 12-13 वर्ष से बाड़ी धौलपुर निवासी शिवदास मंदिर की सेवा पूजा करता था।
सुबह मंदिर से घंटे की आवाज सुनाई नहीं दी, तब मंदिर के पास रहने वाले कुछ लोग बाबा की कोठरी पर पहुंचे, जहां उसका रक्तरंजिश शव पड़ा था। उसके सिर पर तेज धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।