फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधी रात को पत्नी कमरे में कर रही थी ऐसी हरकत, हकीकत जानकर उड़े पति के होश, फिर जो हुआ न होगा यकीन

Sun, 03 Sep 2023 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के सौंख रोड का मामला है। पत्नी के कमरे से आवाज आ रही थी। पति देर रात अपने काम से लौटकर घर आया तो वो पत्नी के कमरे की ओर गया। कमरे के अंदर पति ने देखा तो उसके पसीने छूट गए। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोतवाली इलाके के सौंख रोड स्थित एक घर में आधी रात को बवाल मच गया। पत्नी अपने कमरे में थी, वहीं पति जब देर रात घर लौटकर आया तो पत्नी की हरकत ने उसके होश उड़ा दिए। पत्नी कमरे के अंदर रखी अलमारी से बैग निकाल रही थी, जिसमें पैसे रखे हुए थे। उसने पत्नी से जब पूछा तो पता चला कि घर में चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही है। इस हकीकत को जानकर उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बिस्तर पर शौहर की हैवानियत: सोते हुए किया घिनौना काम...दर्द में तड़पती रही पत्नी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

यहां का है मामला 

मामला मथुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के सुखदेव नगर का है। यहां के रहने वाले सोहिल पुत्र नईम ने बताया कि तीन दिन पूर्व वो किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। पत्नी रुखसार घर में अकेली थी। 30 अगस्त की देर रात वो जब घर लौटा, तो उसने देखा कि पत्नी के कमरे से कुछ आवाज आ रही थी। उससे शक हुआ तो वो दवे पांव कमरे की ओर पहुंचा। वहां उसने छिपकर कमरे के अंदर देखा तो हैरान रह गया। पत्नी ने कमरे में रखी वो अलमारी खोल रखी थी, जिसमें पैसे रखे रहते हैं। 

ये भी पढ़ें -  पुलिस का भद्दा मजाक: लापता पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाने पर पति से कहा- किसी यार संग गई होगी...तू दूसरी खोज
 

पत्नी के साथ सगा भाई था कमरे में

पति सोहिल ने बताया कि पत्नी के साथ उसका भाई नहने और शाहरुख भी थे, जो अलमारी से पैसे चोरी करने में पत्नी की मदद कर रहे थे। ये देख वो कमरे के अंदर पहुंचा तो पत्नी और साले हड़बड़ा गए। फिर पता चला कि घर से पैसों की चोरी कोई और नहीं, बल्कि पत्नी ही करती है और इन पैसों को वो अपने मायके वालों को देती है। हकीकत जानने के बाद पति ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस को बुलाने की धमकी दी। 

ये भी पढ़ें -  UP: किन्रर की पिटाई, फिर कैंची से काट दी चोटी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
 

पति की जमकर की पिटाई 

पुलिस को सूचना देने की बात पर पत्नी और साले गुस्से से आग बबूला हो गए। इस दौरान शाहरुख ने अपने घर फोन करके अन्य भाइयों को बुला लिया। वे सभी धारदार हथियार, डंडा व सरिया लेकर आए और सोहिल पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसे बचाने आए परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें - Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी का पैसा किसके बैंक खातों में जाता है, आगरा पुलिस का खुलासा; सच्चाई कर देगी हैरान
 
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

पीड़ित ने बताया कि हमला करने वालों में पत्नी के भाई गब्बर, भूरा, रहीस, चांद, शाहरुख पुत्रगण नवाब हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  9 साल के बच्चे को अजीब बीमारी: न चोट लगने पर होता दर्द, ठंडे और गर्म का भी नहीं कोई असर; डॉक्टर भी हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें