फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: अपनों से दूर, कान्हा के आंगन में मनाई दिवाली; विधवा माताओं ने जलाए दिवाली पर दीप

Fri, 06 Nov 2026 09:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

विभिन्न आश्रय सदनों में रह रही विधवा माताएं 500 वर्ष पुराने गोपीनाथ मंदिर में एकत्र हुईं। रंग-बिरंगे दीये जलाए और उल्लास के साथ दिवाली मनाई। 
विज्ञापन
विधवा माताओं ने दिवाली पर जलाए दीप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आकर वृंदावनवास कर रही विधवा एवं वृद्ध महिलाओं ने शुक्रवार को प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में दिवाली मनाई। उन्होंने हरिनाम संकीर्तन के मध्य ठाकुर श्रीराधागोपीनाथ के आंगन में दीप जलाए। यह कार्यक्रम सुलभ इंटरनेशनल द्वारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन


सुलभ इंटरनेशनल की कार्यकारी संयोजक नित्या पाठक ने कहा कि देश में पीढ़ियों से विधवाओं को त्योहारों व शुभ अवसरों से दूर रखा जाता था। ऐसे आयोजन इस सामाजिक कलंक को तोड़ने और सांस्कृतिक जीवन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास हैं। विभिन्न राज्यों की सैकड़ों महिलाएं दशकों से वृंदावनवास कर रही हैं। अपने घर और अपनों से दूर रह रही महिलाओं के साथ दिवाली के अवसर पर दीपदान किया गया। 

गोपीनाथ मंदिर में यह उत्सव न केवल रोशनी का त्योहार है, बल्कि इन महिलाओं के लिए आशा, गरिमा और समावेश के प्रतीकात्मक प्रकाश का भी प्रतीक है। विभिन्न आश्रय सदनों में रह रही विधवा माताएं 500 वर्ष पुराने गोपीनाथ मंदिर में एकत्र हुईं, रंग-बिरंगे दीये जलाए और उल्लास के साथ दिवाली मनाई। एक विधवा महिला छवि दासी ने कहा कि क्रांतिकारी पहलों की श्रृंखला से प्रेरित होकर, विधवा माताएं अब खुश हैं। भगवान कृष्ण की नगरी में अपने प्रवास का आनंद ले रही हैं। सुलभ इंटरनेशनल 2012 से वृंदावन और वाराणसी के विभिन्न आश्रमों में रहने वाली सैकड़ों माताओं की देखभाल कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आलोक में सुलभ विभिन्न आश्रमों में रहने वाली विधवा महिलाओं की देखभाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें