फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो तेजी से बढ़ती है अर्थव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने संसद में पेश किए गए अधिनियम की विशेषताओं पर रोशनी डाली। इसके बारे में जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष मुदिता शर्मा ने कहा जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है।
विज्ञापन

कृष्णापुरी स्थित माधव मुस्कान रेजीडेंसी में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नीलम गोयल ने कहा कि अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। महानगर मंत्री कल्पना गर्ग ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना एतिहासिक कदम है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं का सम्मान है। सीए निकिता रुहेला ने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, श्याम चतुर्वेदी, सीए पायल खंडेलवाल डॉ. झूमि कुलश्रेष्ठ, भागवताचार्य हरिवर्षा कौशल, अंतिभा, रेखा सांवलिया, प्रतिभा सिंह, विजयलक्ष्मी, भारती वाष्र्णेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें