फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कटी उंगली लेकर कोतवाली पहुंचा पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। दोपहर एक व्यक्ति अपनी कटी उंगली लेकर कोतवाली पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने झगड़े के दौरान मुंह से उसकी उंगली काट ली। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

छह शिखर मंदिर के निकट प्रिया एंकलेव निवासी राधाचरण का आरोप है कि उनकी पत्नी पानी के टैंकर से पानी लेने गई थी जहां उसका नाहर सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया। मामला बढ़ता गया और नाहर सिंह के साथ तीन और लोग आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। राधाचरण ने बताया कि जब वह झगड़े की आवाज सुनकर बाहर आया तो हमलावरों और उसके साथियों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे।
इस दौरान नाहर सिंह ने मुंह से उसकी उंगली काट ली। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिये अस्पताल भेजा है। पीड़ित ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर क्राइम एमएस भाटी ने बताया कि आरोपी की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें