फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले मिजाज से मौसम हुआ सुहाना

Sat, 13 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन से कड़ी धूप झेल रहे लोगों को शनिवार की शाम सुहाने मौसम की अनुभूति हुई। धूल भरी आंधी के बाद चली ठंडी बयार ने लोगों को राहत प्रदान की।
विज्ञापन


विगत कई दिनों से तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। शुक्रवार की रात आसमान में बादल छाए और शनिवार तड़के हल्की बारिश हुई।

इसके बाद सुबह फिर सूर्योदय के साथ गर्मी बढ़ गयी। इसके बाद अपराह्न 4:30 बजे धूल भरी आंधी आई और तापमान में गिरावट हुई। इसके बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 5 एमएम हुई। आर्र्दता 65 प्रतिशत रही। उधर अपराह्न की आंधी से देहात क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिर गए जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें