फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
मथुरा। बारिश के बाद वृंदावन में जलभराव वाले स्थानों की जानकारी लेते नगर आयुक्त। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बीते दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद सोमवार प्रात: अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनट तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। इससे मौसम में नरमी आई है। वहीं, जगह-जगह जलभराव भी हो गया। तापमान भी छह डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिए। तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है और नमी का स्तर भी बढ़ा है। तेज धूप और तपिश के बाद अब लोगों को कुछ राहत महसूस हो रही है।
बारिश से शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। भूतेश्वर और नए बस स्टैंड अंडरपास के नीचे पानी भर गया। ऐसे में राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर निगम की टीम जल निकासी में लगी रही। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने वृंदावन क्षेत्र में प्रेम मंदिर से इस्कॉन मंदिर होते हुए विद्यापीठ चौराहा तक के नाले-नालियों का हाल जाना। साथ ही नालियों की नियमित सफाई एवं सिल्ट उठाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि दिन की वजह रात के समय यह कार्य कराया जाएगा। ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

इधर, मौसम की वेबसाइट के अनुसार, अगले 48 घंटों तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, जिससे दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में बूंदाबांदी और बादलों की मौजूदगी से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हवा की गति और दिशा भी बदलेगी, जिससे मौसम में ठंडक का अहसास होगा। इस मौसम ने न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत दी है, बल्कि खेतों और फसलों के लिए भी यह नमी फायदेमंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें