फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शिक्षा की गुणवत्ता का हवाला देकर करा रहे आवेदन

विज्ञापन
मथुरा। राजकीय आईटीआई की टीम प्रवेश में आवेदन कराने के लिए निजी संस्थान में पत्र देते हुए। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) चलो अभियान के तहत अनुदेशक और कर्मचारी निजी शिक्षण संस्थाओं में पहुंच रहे हैं। वे राजकीय आईटीआई संस्थानों की उपलब्धियां और शिक्षा की गुणवत्ता का हवाला देकर दाखिले के लिए आवेदन करा रहे हैं। यह प्रक्रिया 12 जून से चल रही है।
विज्ञापन

जिले में चार राजकीय आईटीआई का संचालन हो रहा है। इसमें नोडल राजकीय आईटीआई मथुरा, राजकीय आईटीआई गोवर्धन, राजकीय आईटीआई नंदगांव, आईटीआई पीपीपी मोड बलदेव में संचालित है। इन आईटीआई में अगस्त 2025 में प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ होगा। सभी संस्थाओं में आईटीआई की 22 ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 22 जून है।
नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य किशन स्वरूप ने बताया कि सभी संस्थानों के अनुदेशक और कर्मचारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आईटीआई रोजगार उपलब्ध कराने वाला सबसे सस्ता प्रशिक्षण है। इसमें आठवीं एवं 10वीं पास अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आईटीआई संस्थानों में समय-समय पर रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन होता रहता है। आईटीआई में प्रशिक्षण उपरांत अभ्यर्थी सरकारी एवं प्राइवेट सेक्टर में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आईटीआई की टीम निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में जाकर दाखिले के लिए युवाओं को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें