फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी की बांकेबिहारी मंदिर के आसपास मिलेंगी सुविधा

विज्ञापन
पानी की डाली जा रही पाइप लाइन का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते स्थानीय नागरिक। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। विश्व बैंक की प्रो-पुअर स्कीम के तहत बांकेबिहारी मंदिर के आसपास की गलियों में सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा पानी की पाइप लाइन डालने के कार्य का मंत्रोचारण के बीच नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि ऊंचाई पर होने कारण यहां पिछले कई वर्षों से पानी की समस्या थी। अब नई बोरिंग होने और पानी की लाइन पड़ने के बाद बांकेबिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं होगी।
इस अवसर पर पार्षद मुन्नालाल निषाद, राजेश कृष्ण शर्मा, गिरीश गौतम, शिवा गौतम, नीरज गौतम, अलौकिक शर्मा, मेघश्याम गौतम, गोविंद खंडेलवाल, विकास खंडेलवाल, जलकल विभाग के राजेश शर्मा, रत्नेश शर्मा, बृजमोहन विजय, गोपाल खंडेलवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें