फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग ने मूर्ति लेने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डीग गेट क्षेत्र में जल निगम द्वारा डाली जा रही सीवर की पाइप लाइन की खोदाई के दौरान निकली मूर्ति को पुरातत्व विभाग ने लेने से इंकार कर दिया है। पुलिस अब इस मूर्ति को संग्रहालय को देगी। मूर्ति दो हजार वर्ष पुरानी अग्नि देवता की बताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, खोदाई वाले क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस क्षेत्र से मूर्ति तस्करों द्वारा खोदाई में निकली मूर्तियों को बेचने के मामले सामने आते रहे हैं। बुधवार शाम डीग गेट क्षेत्र में सड़क पर पाइप लाइन के लिए खोदाई कर रहे मजदूरों को एक मूर्ति मिली। पुलिस ने इसे डीग गेट चौकी पर रखवा लिया। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर पुरातत्व विभाग के अधिकारी पहुंचे तथा मूर्ति को बेशकीमती बताया। थाना गोविंद नगर प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुरातत्व विभाग ने इस मूर्ति को लेने से इंकार कर दिया है। अब हम इसे म्यूजियम में देंगे।
मूर्ति तस्कर हुए सक्रिय
मूर्ति मिलने की सूचना से तस्कर सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा खोदाई कर रहे मजदूरों के आसपास निगरानी रखी जा रही है। जानकारी रहे कि पूर्व में भी इस क्षेत्र में मूर्ति तस्करों द्वारा मूर्तियों की तस्करी कर बेचा जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें