फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवन व ठगी के मुकदमे में वांछित 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना पुलिस ने गबन और ठगी के आरोप में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेडिंग कंपनी बना कर व्यापारियों से ठगी करता था। इसके खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा में दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि राजीव यादव ट्रेडिंग कंपनी बना कर व्यापारियों को एडवांस पेमेंट का चेक देकर माल को खरीद लेता था। माल मिलने के बाद एडवांस पेमेंट चेक को बैंक से स्टॉप पेमेंट करा देता था। ऐसी कई घटनाएं प्रकाश में आई हैं। 13 अप्रैल 2020 को प्रधान ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सूरज सोलंकी व राजीव यादव के बीच व्यापार में क्रय-विक्रय का समझौता हुआ।
राजीव यादव ने सूरज सोलंकी को 30 लाख रुपये का एडवांस चेक देकर कुल 1040 क्विंटल सरसों 46.35 लाख रुपये की खरीद कर एडवांस पेमेंट चेक को स्टॉप पेमेंट करा दिया। 16 सितंबर 2020 को सूरज सोलंकी ने राजीव यादव उर्फ अनिरुद्ध यादव उर्फ सुनील के खिलाफ गबन और ठगी के आरोप में थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी फरार चल रहा था। एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी को राधाकुंड-छटीकरा मार्ग से गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें