फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मौनी अमावस्य पर दिनभर जाम से जूझा वृंदावन

विज्ञापन
बांकेबिहारी जाने वाले मार्ग किशोरपुरा क्षेत्र में लगा जाम। 
विज्ञापन
वृंदावन। पुलिस प्रशासन के यातायात व्यवस्था में सुधार के दावे रविवार को ध्वस्त हो गए। प्रमुख मार्ग, तिराहों-चौराहों और परिक्रमा मार्ग में दिनभर जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार में श्रद्धालु घंटों फंसे रहे। उधर, पुलिसकर्मी तिराहे-चौराहों से नदारद रहे। इस पर लोगों ने खुद से जाम खुलवाने के लिए मशक्कत की।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या के साथ रविवार होने के कारण वृंदावन में भारी संख्या में लोगों का आगमन हुआ, जिसके कारण सौ शैय्या तिराहा से चुंगी चौराहा तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चुंगी चौराहा, अंबेडकर पार्क तिराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, वनखंडी तिराहा, पुराना बजाजा, विद्यापीठ चौराहा, हरि निकुंज चौराहा और परिक्रमा मार्ग में भीषण जाम रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गईं। मार्गों पर राहगीरों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। घंटों लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी भी दिखाई नहीं दिए।
हार-थककर जाम से फंसे श्रद्धालु वाहनों से उतर कर खुद ही जाम खुलवाने और वाहनों के लिए रास्ता बनाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि वीकेंड होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने बाहरी वाहनों को नगर में प्रवेश दे दिया। इतना नहीं ट्रक और बाहरी बसों के नगर में प्रवेश करते ही जाम के हालात बिगड़ गए। नगर में लगे जाम के कारण स्थानीय लोग भी अपने घरों में कैद रहे। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था के लिए सभी तिराहे-चौराहों पर पुलिस कर्मी लगाए गए। यदि कहीं जाम लगा भी है तो पुलिस ने खुलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें