फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बलदेव ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। बलदेव ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए आज सुबह 10 से शाम 3 बजे तक ब्लॉक परिसर में मतदान होगा। इसके पश्चात मतगणना की जाएगी। इससे पूर्व मंगलवार को चौधरी प्रतीक सिंह भरंगर निवासी नगला रतिया, पचावर और अजीत सिंह निवासी नगला डोम-सैदपुर ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। बुधवार को नाम वापसी का दिन था।
विज्ञापन


दोनों में से किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। मतदान में 93 क्षेत्र पंचायत सदस्य भाग लेंगे। उप निर्वाचन अधिकारी मनोज चतुर्वेदी ने बताया बुधवार को कोई पर्चा वापस नहीं लिया गया। चुनाव मैदान में दो प्रत्याशियों प्रतीक भरंगर व अजीत सिंह के मध्य मतदान होगा। बीडीसी को पसंद के प्रत्याशी के सामने एक (1) लिखना होगा।

देर शाम तक मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बीडीसी अपनी पहचान के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं। पहचान सत्यापित होने के बाद ही उन्हें मतदान केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मौके पर एसडीएम राजकुमार भास्कर, सीओ भूषण वर्मा, तहसीलदार सुशील गुप्ता, थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें