फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंगला आरती के बाद भक्तों को कराए जाएंगे बांकेबिहारी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थित श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 27 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 27 की रात को 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म होगा और उत्सव शुरू हो जाएगा। इसके बाद रात में मंगला आरती होगी। साल में एक बार होने वाली इस आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। वर्ष 2022 के हादसे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को वीडियो के माध्यम से बयान जारी कर बताया है कि मंगला आरती के समय सीमित संख्या में भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। आरती के समापन के बाद भक्तों को बांके बिहारी के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी को देखते हुए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है कि वृद्ध, गर्भवती महिला, छोटे बच्चे भीड़भाड़ में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें