मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प श्रीकेशव संस्थान के तत्वावधान में मदनमोहन कलावती सर्राफ सरस्वती विद्या मंदिर चंद्रावलि में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गोकुल नगर और यमुना नगर के 51 स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कल्याण ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान करवाया।
श्रीकेशव संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यवाह छैलबिहारी सहित अन्य अतिथियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी और भारत माता के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक मुकेश शर्मा, दीपक सारस्वत, शैलेंद्र सारस्वत, कमल कौशिक, आयुष सारस्वत, अरूण देव सारस्वत, कल्याण ब्लड बैंक मथुरा के निदेशक अमित भारद्वाज एवं डाॅ. अंशुल अग्रवाल मौजूद रहे।