वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह ब्रज क्षेत्र को मांस-मदिरा सहित तंबाकू उत्पादों से मुक्त कराने की बात कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे एक ब्रजवासी का भी उल्लेख किया और सभी कथा वाचकों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की बात कही।
">http://
वायरल वीडियो में इंद्रेश उपाध्याय कह रहे हैं कि ब्रज पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई कि एक ब्रजवासी भाई ब्रज क्षेत्र को मांस-मदिरा से मुक्त कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जब उक्त व्यक्ति अनशन पर बैठे थे, तब उन्होंने बागेश्वर वाले महाराज और देवकीनंदन महाराज के साथ अपनी कथाओं में उनका स्मरण किया था। अब दोबारा अनशन शुरू किए जाने पर उन्होंने कहा कि ब्रज को लेकर उनकी चिंता सभी ब्रजवासियों की चिंता है।