फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब विशिष्टजन गेट दो से मंदिर में प्रवेश करेंगे और गेट एक से बाहर निकलेंगे। हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर यह परिवर्तन शनिवार से लागू हो गया है।
विज्ञापन

पहले 25 अक्तूबर शरद पूर्णिमा से विशिष्टजनों को गेट चार से प्रवेश दिया जा रहा था। उच्चाधिकारियों और समिति के निरीक्षण में पाया गया कि गेट चार से लगातार प्रवेश और निकास से भीड़ बढ़ रही थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने वीआईपी दर्शन की नई व्यवस्था के लिए पत्र जारी किया है। इसमें पुरानी वीआईपी दर्शन व्यवस्था को फिर से लागू किया गया है। इस व्यवस्था के तहत विशिष्टजनों को गेट दो से प्रवेश मिलेगा। उनका निकास गेट एक से होगा। यह परिवर्तन शनिवार सुबह से प्रभावी हो गया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है। गेट चार पर भीड़ अधिक होने के कारण यह बदलाव किया गया है।
व्यवस्था परिवर्तन से पहले हाई पावर कमेटी ने स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार, सदस्य मुकेश मिश्रा और जिला जज विकास कुमार इसमें शामिल थे। सेवायत गोस्वामी रजत गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह भी मौजूद थे। क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप सिंह और मंदिर सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कौशक ने भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद ही भीड़ प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि गेट चार से 25 अक्तूबर को वीआईपी दर्शन का ट्रायल था। कमेटी ने इस व्यवस्था को जारी रखा था। श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा के कारण सेवायत गोस्वामियों ने इसका विरोध किया। उनके विरोध के बाद ही यह परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें