फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौंकेरा में ग्रामीणों ने स्वयं कराया पानी की समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। गांव कौंकेरा में व्याप्त पानी की किल्लत का समाधान न ब्लॉक की ओर से हुआ और न हीं इस ओर जलनिगम ने कोई ध्यान दिया। पानी का संकट झेल रहे ग्रामीणों ने खुद ही अपने खर्चे पर चार स्थानों पर टूटी पाइप लाइन को सही करा कर इस समस्या का समाधान कर दिया।
विज्ञापन

चौमुहां ब्लॉक के गांव कौंकेरा में नरी से जलनिगम की टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती है। पिछले कई माह से खेतों में पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे गांव की जलापूर्ति ठप हो गई थी। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। ग्रामीणों ने इस समस्या को ब्लॉक के अधिकारियों तक पहुंचाया। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के सामने भी समस्या रखी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जलनिगम ने तो इधर से आंख ही बंद कर ली।
प्रधान ने सीधे हाथ खड़े कर दिए। थक हार कर कुछ ग्रामीणों ने पाइप लाइन को सही कराने का बीड़ा उठाया। उन्होंने जेसीबी से खुदाई करा कर क्षतिग्रस्त पाइप को हटा कर नई पाइप जोड़ी। चारों स्थानों की पाइप लाइन को ठीक कराया। अब गांव को पीने के पानी की आपूर्ति मिल रही है। उन्होंने जितना खर्चा आया, अपनी जेब से लगा कर गांव की पानी की समस्या का समाधान कर दिया। पाइप लाइन को ठीक कराने वालों में पूर्व प्रधान धर्मपाल, वीरबल, योगेश सिंह, विक्रम सिंह, गजेंद्र सिंह, निहाल सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें