फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुरीर बिजली घर पर विद्युत अव्यवस्था को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
सुरीर विधुत सब स्टेशन पर धरने पर बैठे महिला व पुरुष विधुत अव्यवस्था को लेकर नायब तहसीलदार मांट
विज्ञापन
सुरीर। सुरीर स्थित विद्युत सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं ने विद्युत अव्यवस्था को लेकर सोमवार को विद्युत सब स्टेशन सुरीर पर भाकियू सम्पूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में धरना दिया। सूचना पर पहुंचीं नायब तहसीलदार, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार चली आ रही विद्युत अव्यवस्था के चलते क्षेत्र के करीब चार दर्जन से अधिक गांवों के लोग परेशान थे। भाकियू संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों महिला व पुरुष विद्युत सब स्टेशन पहुंचकर धरने पर बैठ गए। भाकियू संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने मांगों का खुलासा करते हुए कहा कि विद्युत कर्मचारी व अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगला औहावा में टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आए किशोर व युवक की मौत पर शीघ्र मुआवजा दिया जाए। किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से दी जाय। छोटे छोटे फाल्ट होने पर 5 से 6 घंटे कटौती रोकी जाय।। बिलों की गड़बड़ियां मांट की जगह विद्युत सब स्टेशन पर सही कराई जाए। सुदामागढ़ी में टूटी पड़ी केबिल ठीक कराई जाय। सुरीर कलां में रखे 250 केबी विद्युत ट्रांसफार्मर अधिक भार है। इसका भार कम किया जाए। इस अवसर पर लोकेश ठाकुर, पंकज राजपूत, हरिकेश, ठाकुर जीत सिंह, भाकियू सम्पूर्ण भारत के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार, अशोक राघव,रवि ठाकुर,नरेश, महिला गीता, सुनीता,माया,राधा, हेमवती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें