फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश के बाद आठ घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार तड़के हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने के बाद विद्युत कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में जुट गए। कई क्षेत्रों में देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

महोली अंडरपास से पुष्पांजलि की ओर जाने वाले सौ फुटा मार्ग के आसपास स्थित श्याम कुंज, लाजपत नगर, अवधपुरी, महोली समेत एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में करीब आठ घंटे तक बिजली गायब रही। बिजली न होने से लोग पानी के लिए परेशान हो गए। इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को दैनिक कामकाज निपटाने में खासी दिक्कत हुई।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे बारिश शुरू होते ही शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश बंद होने के बाद सुबह करीब आठ बजे कई इलाकों की बिजली बहाल कर दी गई, लेकिन उक्त कॉलोनियों में आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। सुबह आठ बजे तक बिजली नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने विद्युत अधिकारियों को फोन करना शुरू किया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

बिजली का इंतजार करते-करते जब कई घंटे बीत गए तो लोगों को घरेलू जरूरत के लिए पानी का इंतजाम इधर-उधर से करना पड़ा। बिजली के अभाव में घरों में लगे मोटर और पानी की टंकियां नहीं चल सकीं। वहीं इनवर्टर बंद होने से गर्मी और उमस में लोग परेशान रहे। लंबे समय तक आपूर्ति बहाल न होने से लोगों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश भी दिखाई दिया। करीब आठ घंटे बाद दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जबकि कई इलाकों में देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर फाल्ट हुए। जानकारी मिलने के बाद तकनीकी टीम ने फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें