फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ योजना से रोक रहे हैं धर्मांतरण

Mon, 20 Jun 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
केशवधाम में विहिप के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
केशवधाम में विहिप के प्रकल्प हरि सत्संग समिति की केंद्रीय रथ योजना के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन देश के पूर्वोत्तर राज्यों में चल रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए सनातन हिंदू धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि रथ योजना से पूर्वोत्तर में धर्मांतरण पर रोक लग रही है।
विज्ञापन


शिविर को संबोधित करते हुए आचार्य सोमनाथ ब्रह्मचारी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद लगातार पूर्वोत्तर राज्यों में धर्मांतरण को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रकल्पों को संचालित कर रहा है। इसी के अंतर्गत केंद्रीय रथ योजना के माध्यम से इन राज्यों में रथ निकालकर लोगों को सनातन हिंदू धर्म, भारतीय संस्कृति आदि के बारे में बताकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 
सत्यनारायण बाबू ने कहा कि रथ योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महाभारत, रामायण आदि धार्मिक चलचित्रों का प्रसारण दिखाया जाता है। विमल अग्रवाल ने बताया कि पूरे देश में 24 रथ संचालित किए जा रहे हैं। सतीश, मदनलाल गुप्ता, रामसुख पांडेय, डा. सूर्यप्रकाश, प्रकाशनाथ मेहतो, चंद्रप्रकाश बियानी, सपन मुखर्जी, श्याम गुप्ता, सज्जन कुमार, विमल वैद्य, रामलाल राठी, माधवचंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें