अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए शहर भर में प्रयास किए जा रहे हैं। बीते साल से योग के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की शुरुआत के बाद देशभर के साथ स्थानीय लोगों में भी इसके लिए उत्साह है। शहर में आज सौ से अधिक स्थानों पर योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कई स्थानों पर आयोजित शिविरों ने तो परंपरागत रूप ले लिया है। वर्षों से एक ही स्थान पर शिविर लगाया जा रहा है। कई स्थानों पर अब अमर उजाला की पहल के बाद पहली बार योग शिविर लगाया जा रहा है। लायंस क्लब ऑफ मथुरा रेशनल के तत्वाधान में होटल बृजवासी लैंड्स इन के गार्डन में सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज इसका समापन होगा। अध्यक्ष राहुल बंसल, सचिव पिंकल वर्मा और मीडिया प्रभारी आशीष सुपारी वालों ने बताया कि शिविर योग गुरु डॉ. डीसी खंडेलवाल के नेतृत्व में चल रहा है। मेडिटेशन रशियन मूल के राधेश्याम दास, निकुंज रानी दास और रुक्मिणी करा रही हैं। क्लब आर्गेनिक सब्जियों का भी निशुल्क वितरण कर रहा है। शिविर में तनु गर्ग, जितेंद्र गोयल, चंद्रशेखर, कपिल पीएलए, नीरज तायल सहित बड़ी संख्या में लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।
भारत विकास परिषद् और वैदिक योग संस्थान संयुक्त रूप से डीएवी उमा विद्यालय में योग शिविर आयोजित कर रहे हैं। योगाचार्य डॉ. देवव्रत खंडेलवाल के सानिध्य में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सोमवार को सुबह योगाभ्यास किया। दिनेश गुडे़रा वाले, संजय, प्रहलाद, अशोक, प्रदीप, संजय बंसल आदि उपस्थित रहे।
डैंपियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में योग शिक्षक संजय शर्मा 21 जून को शिविर आयोजित करेंगे। पार्क में बीते 16 वर्षों से लगातार योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विजयलक्ष्मी, कैला देवी, राधा सक्सेना, कमलेश अग्रवाल, चंद्रवती चौधरी, मिथलेश अग्रवाल सहित शिविर में प्रतिभागी रहीं हैं।
एनसीसी की 11वीं यूपी बटालियन के कैडिट वेटरनेरी यूनिवर्सिटी स्थित हॉर्स लाइन 1 यूपी आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी के ग्राउंड पर सुबह 6:30 बजे योगाभ्यास करेंगे। 20 जून को प्रशिक्षक कैप्टन अखिलेश अग्रवाल ने 480 कैडेट्स को कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास कराया। कैप्टन मुरलीधर शर्मा, मेजर आरके सोलंकी, शैलेंद्र सक्सेना, प्रदीप कुमार कौशिक, गोविंद, बिक्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
पंतजलि योग समिति के सानिध्य में योग प्रशिक्षक खजान सिंह और हरीमोहन बंसल 30 मई से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहे हैं। 21 जून को भी धौलीप्याऊ स्थित तिवारीजी का बाड़ा में योग शिविर आयोजित किया जाएगा जो 29 जून तक चलेगा।
जगन्नाथपुरी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने होटल कृष्णा ग्रीन में शिविर लगाया। शुभारंभ बीके कृष्ण कुमार ने कराया। बीके प्रांजल बहन ने राजयोग पर विचार रखे और योगाभ्यास कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, कर्नल एके गुप्ता, मदन मोहन श्रीवास्तव, रामवीर यादव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
जेल के बंदी भी करेंगे अनुलोम विलोम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल में बंद करीब 1600 कैदी भी मंगलवार को योगाभ्यास करेंगे। जेल अधीक्षक पीडी सलोनियां ने बताया कि इसके लिए योग शिक्षक की व्यवस्था जेल प्रशासन ने की है।
आज यहां आयोजन
- श्रीअग्रवाल सभा मसानी स्थित अग्रवाटिका में योग एवं एयरोबिक्स शिविर आयोजित करेगी
- नेहरु युवा केंद्र श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में सुबह 6:30 बजे से शिविर लगाएगा
- श्रीचंदन सिंह यादव सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह सात बजे से योगाभ्यास
- सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में सुबह 7:30 बजे से योग कार्यक्रम
- वेटरनेरी विवि में सुबह सात बजे से योग शिविर
- सेना की स्ट्राइक वन कोर के जवान हैलीपैड पर योग करेंगे
- तारापोर हॉल में सैनिक परिवार की महिलाएं योगाभ्यास करेंगी