फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरनेरी विवि: पीजी छात्र भी हुए धरने में शामिल, उठाई फैलोशिप राशि की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वेटरनेरी विवि में इंटर्नशिप राशि के मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) के छात्र भी शामिल हो गए हैं। यह ३८ छात्र शुक्रवार से धरने पर बैठ गए। पहले स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्र भी अब गेट पर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

वेटरनेरी विवि के करीब ३०० से अधिक छात्रों ने इंटर्नशिप की मांग को लेकर विगत दो अप्रैल से गेट पर धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया था। इसके बाद विवि के कुलपति ने छात्रों से धरना प्रदर्शन खत्म करने को कहा। लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। अब इन छात्रों के साथ विवि के पोस्ट ग्रेजुएट एमवीएससी के ३८ छात्र भी शामिल हो गए हैं। शुक्रवार से वह भी अन्य छात्रों के साथ गेट पर धरने पर बैठे। उनकी मांग है कि अन्य स्थानों की तरह उन्हेें फैलोशिप दी जाए।
फाइल पहुंची वित्त सचिव के पास
छात्रों के अनुसार इंटर्नशिप की फाइल प्रदेश के वित्त सचिवालय तक पहुंच गई है और जल्द ही उस पर निर्णय लिया जा सकता है।
-
नये वीसी ने नहीं किया ज्वाइन
दो मार्च को नये वायस चांसलर एके श्रीवास्तव की नियुक्ति संबंधी शासनादेश जारी हो गया है। लेकिन डेढ़ माह के बाद भी वह ज्वाइन नहीं कर सके हैं। इसके चलते वर्तमान में इस पद पर वीसी डॉ. जीके सिंह ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें