फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश के कारण सब्जियों के दामों में आया उछाल

विज्ञापन
दीनदयाल नगर में सब्जी बेचते विक्रेता। 
विज्ञापन
मथुरा। मानसून आते ही सब्जियों के दामों में उछाल आना शुरू हो गया है। बारिश का असर जिले की सब्जी मंडियों में साफ नजर आ रहा है। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं बाहर से आने वाली सब्जियां भी बारिश और जलभराव में अटकने से समय पर मंडी नहीं पहुंच रही हैं। इससे मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने से दामों में इजाफा हो गया है। मंडी में सबसे अधिक उछाल अदरक और हरे धनिये की कीमतों में दर्ज किया गया है। यह दोगुने से ज्यादा पहुंच गए हैं। वहीं लहसुन के दाम भी दोगुने तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन




आगरा और अलीगढ़ मंडल में कई दिन से हो रही बरसात के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे हरी सब्जियाें की पैदावार पर असर पड़ा है। स्थानीय किसानों के मंडियों में कम आने से हरी सब्जी बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं। वहीं बाहर से आने वाली सब्जियों पर भी बारिश का असर साफ देखा जा रहा है। सब्जियों की कम आवक और बढ़ी परिवहन लागत का सीधा असर खुदरा बाजार पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन




बाजार में सब्जियों के दाम

सब्जी पहले अब (दाम किलो में)
धनिया 80 250
अदरक 80 250
लहसुन 100 200
फूल गोभी 30 80
टमाटर 30 40
शिमला 30 80
परवल 50 60
प्याज 30 40
भिंडी 30 40
पालक 10 40
लौकी 10 40
खीरा 30 40












बारिश में सब्जियों की आवक घटने से कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सबसे अधिक दाम धनिया और अदरक के बढ़े हैं।

-मुन्ना, सब्जी बिक्रेता


लहसुन पर तीन महीने से निरंतर दाम बढ़ रहे हैं। पहले स्टॉक मौजूद था, अब सीधा घिरोर मंडी से मंगवाने कारण दामों में इजाफा हो गया है।मो. शहीद, आढ़तिया

पहले की अपेक्षा सब्जियों पर दाम बढ़े हैं। आगे आने वाले दिनों में सब्जी और भी महंगी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। -हरिओम सैनी, ग्राहक

मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सब्जियां खरीदना अब जेब पर भारी पड़ रहा है। इस बार सब्जियों के भाव काफी तेज हैं। -कुशल चौधरी, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें