मथुरा। सारी दीवारों को तोड़कर युवक-युवतियों ने वेलेेंटाइन डे के अवसर पर एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया। स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने इस दिन को एक-दूसरे के साथ बिताकर यादगार बनाया तो श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुुंचकर अपने आराध्य को प्रेम का समर्पण किया। पूरे दिन जोशखरोश के साथ वेलेंटाइन डे मनाया गया।
वेलेंटाइन डे पर सुबह से ही मथुरा-वृंदावन में युवक-युवतियों को एक-दूसरे के साथ देखा गया। सोमवार को पूरी तरह से विद्यालय खुलने के कारण छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को वेलेंटाइन गिफ्ट दिए। विद्यालयों के अंदर व बाहर भी उनके द्वारा एक-दूसरे से मुलाकात की गईं।
गिफ्ट की दुकानों पर भी युवक-युवतियों की भीड़ देखी गई। पार्क तथा यमुना किनारे के कई क्षेत्रों में युवक-युवतियों के जोड़े देर शाम तक बैठे रहे। मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर, केशवदेव मंदिर व अन्य मंदिरों में भी पिछले दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रही।
बुके के रेट बढ़ाए
इस अवसर पर फूलों के गुलदस्ता तथा बुके विशेष रूप से तैयार किए गए। इनके रेट १०० रुपये प्रारंभ होकर १००० तक रखे गए।
-फोटो
श्रद्धालुओं ने किया प्रेम का इजहार
श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर ठाकुरजी के प्रति प्रेम का इजहार किया है। उनके द्वारा ठाकुरजी को पुष्प, माला तथा अन्य वस्तुएं समर्पित की गईं।
- चंद्र प्रकाश गोस्वामी, सेवायत श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर
फोटो
माधव-महिमा ने शादी कर मनाया वेलेंटाइन डे
जिंदगी मेें कुछ पल अनमोल होते हैं, जो केवल अपने सबसे करीब रहने वाले के साथ ही बिताए जा सकते हैं। उस जिंदगी के पल को जीना ही वेलेंटाइन है। हमने १४ फरवरी का मुहूर्त न मिलने पर १० फरवरी २००३ को शादी की थी।
- माधव गौतम व महिमा गौतम, कृष्णा नगर शास्त्री नगर