फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ा टीईटी

Tue, 02 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी टीईटी की परीक्षा मंगलवार को जनपद में पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में संपन्न हो गई। जिले के 20 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 12, 300 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मथुरा में सुबह दस बजे से ये परीक्षा आयोजित की गई। केआर डिग्री कालेज, चंपा अग्रवाल इंटर कालेज, सेठ बीएन पोद्दार, जीआईसी सहित कुल 20 केंद्रों पर पंजीकृत 14,300 परीक्षार्थियों में से दो हजार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक चली। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों और परिवारीजनों के चलते कालेज के बाहर रास्तों पर जाम लग गया।

बीएसए अशोक कुमार ने बताया कि कुल परीक्षार्थियों के लगभग 14 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें