फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: माहौल बिगाड़ने का प्रयास...बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुकदमा दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 08:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गांव के लोग पार्क में बैठे थे। इसी दौरान उनकी नजर बाबा साहब की प्रतिमा पड़ी तो देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त थी। इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मथुरा में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे के गांव नौगांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा तोड़कर अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। मामले की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। साथ ही ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नौगांव के वार्ड-3 में गिरधरपुर क्षेत्र में स्थित पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार दोपहर को गांव के लोग पार्क में बैठे थे। इसी दौरान उनकी नजर बाबा साहब की प्रतिमा पड़ी तो देखा कि चश्मा जमीन पर पड़ा मिला और प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त थी। इसके बाद देखते ही देखते गांव के लोग पार्क में एकजुट हो गए और हंगामा करने लगे और नई प्रतिमा लगाने की मांग की।

करीब एक घंटे तक ग्रामीण पार्क में हंगामा करते रहे। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने गांव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही गांव में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा लगाने की भी प्रक्रिया जारी है। तनाव की वजह से गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें