फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूलाल महाविद्यालय में उड़ान महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। कस्बा के बाबूलाल महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय उड़ान महोत्सव का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ समापन हो गया। तीन दिवसीय महोत्सव में प्रथम दिवस 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के अध्यक्ष संत सियाराम दास ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। परीक्षा परिणाम 13 मार्च को घोषित किया जाएगा। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को एक लैपटॉप, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को एक मल्टीमीडिया टैबलेट तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को एक साइकिल प्रदान की जाएगी।
महाविद्यालय के निदेशक नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता द्वारा कुशाग्र बुद्धि के बच्चों को आगे लाने का प्रयास किया जाता है। रुचि खंडेलवाल, धीरज कौशिक, योगेंद्र प्रसाद गोयल, आरके वर्मा, जयप्रकाश, अभिषेक कौशिक, ब्रह्मानंद शर्मा, आशीष सिंह, उम्मेद सिंह, राहुल कुमार, नीरज शर्मा, साक्षी पांडे, रेखा शर्मा, उमा कुमारी, विमलेश शिकरवार, दिनेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें