फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मृत्यु के मामले में चिकित्सीय टीम ने शुरु की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पिछले दिनों शहर के निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगने से युवक की मौत के मामले में गठित की गई टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच टीम ने अस्पताल प्रबंधन से कागजात, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सामग्री एकत्रित की है।
विज्ञापन

विदित है कि शहर के माला गली चौबिया पाड़ा निवासी अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने सीएमओ को लिखे शिकायती पत्र में हाईवे स्थित गोवर्धन चौराहा स्थित अमर हेल्थ केयर हॉस्पिटल में चिकित्सा के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया था। कहा कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से उनके पुत्र अभिनव चतुर्वेदी की मृत्यु हो गई। सीएमओ डॉ. एके वर्मा द्वारा गठित चिकित्सकीय टीम ने बुधवार को जांच शुरू कर दी।
टीम के सदस्य डिप्टी सीएमओ डॉ. मुनीष पौरुष, डॉ. पारूल मित्तल एवं डॉ. भूदेव सिंह अमर हेल्थ केयर हॉस्पिटल पहुंचे और संचालक व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सूद से जानकारी एकत्रित की है। डॉ. संजय सूद ने बताया कि अस्पताल में कोई भी लापरवाही नहीं हुई है। 18 फरवरी की रात लगभग 2 बजे जब अभिनव को लाया गया था, उसके सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा था। स्टाफ ने सिर्फ दर्द बंद करने का इंजेक्शन ग्लूकोस के साथ दिया था। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक हो सकता है, न कि गलत इंजेक्शन लगाया जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें