फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के उद्देश्य से घर में घुसे दो युवक कपड़े जाने से छत से कूदे, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कैलाश नगर कॉलोनी में बुधवार रात बंद मकान में चोरी के इरादे से घुसे दो बदमाशों को जगार होने पर लोगों ने घेर लिया। पकड़े जाने के भय से दोनों छत से कूदे गए। इससे वे घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मकान मालिक का आरोप है कि चोर उसके घर से नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

कैलाश नगर कॉलोनी निवासी विनोद गौतम बुधवार देर शाम परिवार के साथ हुनर हाट गए थे। इसी दौरान किसी पड़ोसी ने फोन कर उन्हें बताया रिश्तेदार बनकर आपके घर में दो युवक घुसे हुए हैं। विनोद गौतम तत्काल लौटे। इसी दौरान पड़ोसियों ने घर में घुसे दोनों युवकों को घेर लिया। पकड़े जाने और पिटाई के डर से दोनों छत पर चढ़कर वहां से भागने के लिए नीचे कूद गए। लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी करने आए मुकेश उर्फ नहने व महेंद्र निवासी मांट को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से बाइक भी बरामद की है। विनोद गौतम ने बताया कि चोरों ने घर की अलमारी तोड़कर सोने के जेवरात व नगदी चोरी कर लिए। पुलिस चोरों के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर उन्हें पीटने का आरोप लगाकर उल्टे उन्हें ही परेशान कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि पीटकर किए घायल
पीड़ित विनोद गौतम पुलिस की कार्यशाली से परेशान हैं। उनका कहना है कि जो काम पुलिस को करना चाहिए था, वह हम लोगों ने मिलकर किया। चोर खुद ही छत से कूदे हैं, अब पुलिस कह रही है कि तुम्हारी पिटाई से घायल हुए हैं, पुलिस उल्टे ही धमका रही है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि लोगों ने चोर पकड़कर बहादुरी का काम किया है। स्थानीय पुलिस उन्हें परेशान नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें