फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनेदन पर भिड़े दो पक्ष, 12 हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार के सैन्य क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार की रात खाने के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक और ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। इसमें लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के फैज ए आम डिग्री कॉलेज के निकट हाल में मजीद रेस्टोरेंट खुला है, जिसमें मांसाहारी खाने की व्यवस्था है। यह पहले डीगगेट क्षेत्र में था और तीर्थस्थल क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद यह रेस्टोरेंट यहां खोला गया है। बताया गया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे करीब सदर क्षेत्र के कुछ लोग यहां खाना खाने पहुंचे और पैसे के लेनदेन को लेकर इनके बीच झगड़ा हो गया, जिसमें इन युवकों के समर्थन में और लोग भी आ गए।
दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एसएचओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि सुनील और अनिल यादव ने मजीद रेस्टोरेंट में खाने के बाद इसके संचालक जाकिर व हाशिम से मारपीट की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में हुए झगड़े में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी का डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें