फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: स्कूटी खड़ी करने को लेकर बहा खून, दो पक्षों के बीच विवाद में राहगीर को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Jul 2026 04:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद में युवक ने फायर कर दिया। गोली वहां से गुजर रहे राहगीर युवक के सीने के ऊपर गर्दन के पास जा लगी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
जांच में जुटी थाना पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव जौनाई में रविवार को दो पक्ष के लोगों के बीच रास्ते में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान हुई फायरिंग में रास्ते से गुजर रहा एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी पवन और रोहित के बीच रास्ते में स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसी दौरान पवन ने फायर कर दिया। गोली वहां से गुजर रहे 19 वर्षीय वृन्दावन निवासी जौनाई के सीने के ऊपर गर्दन के पास जा लगी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें